शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
खोजें एडमिन
ब्रेकिंग
एल नीनो के खतरे के बीच ₹52 लाख करोड़ की कृषि अर्थव्यवस्था को सुरक्षा दे सकता है पैरामीट्रिक क्लाइमेट इंश्योरेंस कश्मीर में मूसलाधार बारिश से फ्लैश फ्लड, बारामूला और बांदीपोरा सबसे ज्यादा प्रभावित; IMD ने 4 अगस्त तक और बारिश का जताया भारत के आकांक्षी ब्लॉकों में कृषि विकास को नई गति दे सकती है एग्रीटेक, किसानों तक तकनीक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती अगस्त-सितंबर में सामान्य से 7% कम बारिश का अनुमान, फिर भी खरीफ फसलों पर तत्काल संकट नहीं : IMD कश्मीर में ओलावृष्टि से सेब किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा की मांग तेज यूपी में 3 फोर्टिफाइड चावल ब्रांड लॉन्च, पोषण सुधार की दिशा में बड़ा कदम एल नीनो के खतरे के बीच ₹52 लाख करोड़ की कृषि अर्थव्यवस्था को सुरक्षा दे सकता है पैरामीट्रिक क्लाइमेट इंश्योरेंस कश्मीर में मूसलाधार बारिश से फ्लैश फ्लड, बारामूला और बांदीपोरा सबसे ज्यादा प्रभावित; IMD ने 4 अगस्त तक और बारिश का जताया भारत के आकांक्षी ब्लॉकों में कृषि विकास को नई गति दे सकती है एग्रीटेक, किसानों तक तकनीक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती अगस्त-सितंबर में सामान्य से 7% कम बारिश का अनुमान, फिर भी खरीफ फसलों पर तत्काल संकट नहीं : IMD कश्मीर में ओलावृष्टि से सेब किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा की मांग तेज यूपी में 3 फोर्टिफाइड चावल ब्रांड लॉन्च, पोषण सुधार की दिशा में बड़ा कदम

हमारे बारे में

खलिहान की शुरुआत 2004 में एक मासिक पत्रिका के रूप में हुई थी। भारत आज भी एक कृषि प्रधान देश है, और उस समय खेती-किसानी, गाँव, खलिहान तथा ग्रामीण समस्याओं पर केंद्रित यह पत्रिका देखते ही देखते देश की सबसे ज़्यादा प्रसारित कृषि पत्रिकाओं में शामिल हो गई।

समय बदला, गाँव-शहर का ताना-बाना बदला, ग्रामीण क्षेत्रों की ज़रूरतें और समस्याएँ बदलीं, और तकनीक ने जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव लाए। इसी बदलाव को देखते हुए हमने तय किया कि मासिक खलिहान अब रोज़ाना के डिजिटल रूप खलिहान न्यूज़ के रूप में आए।

‘खलिहान न्यूज़’ में हम देश-विदेश की खबरों के साथ देश के सभी राज्यों की जिलेवार खबरें, कृषि, व्यापार, राजनीति, खेल, विज्ञान तथा अन्य विचारणीय एवं ताज़ातरीन जानकारियों को एक ही मंच पर जुटाने का प्रयास करते हैं।

हमारा उद्देश्य

  • सटीक, निष्पक्ष और समय पर सूचना
  • तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता
  • किसानों और जन-सामान्य की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना
  • हर राज्य की खबर, एक ही मंच पर

आप हमें अपने गाँव-कस्बे की सूचनाएँ, समस्याएँ, सरकारी योजनाओं का हाल, सुख-दुख सीधे भेज सकते हैं — आपके सुझावों का हम स्वागत करते हैं। हमारी कोशिश खलिहान न्यूज़ को देश के हर अंचल तक पहुँचाने की रहेगी।

— पारस अमरोही
(संस्थापक / संपादक)