कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने जालना से डॉ कल्याण काले और धुले से डॉ शोभा दिनेश बच्चव को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।।
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी के चुनावी समझौते के तहत महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को 10 लोकसभा सीटें, कांग्रेस को 17 और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 21 सीटें मिली हैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र में सतारा लोकसभा सीट के लिए विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे और रावेर संसदीय क्षेत्र के लिए श्रीराम पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। एनसीपी (एसपी) ने श्रीराम पाटिल को रावेर से अपना उम्मीदवार घोषित किया जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रक्षा खडसे से है जो तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ने अभी तक सतारा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है। एनसीपी (एसपी) ने श्रीराम पाटिल को रावेर से अपना उम्मीदवार घोषित किया जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रक्षा खडसे से है जो तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ने अभी तक सतारा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. इस गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है। एनसीपी (एसपी) ने 10 में से नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिन पर वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. अभी माढा लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है। एनसीपी (एसपी) पहले ही बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुप्रिया सुले, शिरूर से अमोल कोल्हे, वर्धा से अमर काले, डिंढोरी से भास्कर भागरे, अहमदनगर से निलेश लंके, बीड से बजरंग सोनावणे और भिवंडी से सुरेश म्हात्रे के नामों की घोषणा कर चुकी है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान होगा।