जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा।
सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में कराए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। पहले फेज में 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होना है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बीती 24 अगस्त को नई दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इस मीटिंग में चुनावी रणनीति, मुद्दों, उम्मीदवारों के नाम और राज्य में पीएम मोदी की संभावित रैलियों पर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी सोमवार सुबह तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी। नाम घोषित हुए लेकिन पार्टी में नामों को लेकर विरोध हुआ तो लिस्ट में कटौती कर दी गई।
पहले चरण में यहां होगा मतदान
पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवाड़ा, बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़,पैड डेर, नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल।
दूसरे चरण में यहां पड़ेंगे वोट
कंगन (एसटी), गांदरबल ,हजरतबल ,खानयार ,हब्बाकदल ,लाल चौक ,चन्नपोरा ,जदीबल ,ईदगाह ,सेंट्रल शाल्टेंग ,बडगाम ,बीरवाह ,खानसाहिब ,चरार,ए,शरीफ ,चदूरा ,गुलाबगढ़ (एसटी) ,रियासी ,श्री माता वैष्णो देवी ,कालाकोट,सुंदरबनी ,नौशेरा ,राजौरी (एसटी) ,बुद्धल (एसटी) ,थन्नामंडी (एसटी) ,सुरनकोट (एसटी) ,पुंछ हवेली ,मेंढर (एसटी) ।
तीसरे चरण के मतदान वाली सीटें
करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा, क्रीरी, पट्टन, सोनावारी ,बांदीपोरा, गुरेज (एसटी), उधमपुर पश्चिम ,उधमपुर पूर्व ,चेनानी ,रामनगर (एससी) ,बनी ,बिलावर ,बसोहली ,जसरोटा ,कठुआ (एससी) ,हीरानगर ,रामगढ़ (एससी) ,सांबा ,विजयपुर ,बिश्नाह (एससी) ,सुचेतगढ़ (एससी) ,आर.एस. पुरा, जम्मू दक्षिण ,बाहु ,जम्मू पूर्व ,नगरोटा ,जम्मू पश्चिम।