केंद्र ने पंजाब को विशेष पूंजी सहायता के तहत 1250 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पंजाब को यह फायद आम आदमी क्लीनिक के नाम बदलने के फैसले से हुआ है।
पंजाब सरकार ने सूबे में चल रहे आम आदमी क्लीनिकों के नाम बदले का फैसला है। सरकार प्रदेश के करीब 390 आम आदमी क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र करेगी। इस फैसले का पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को फायदा हुआ है। केंद्र ने पंजाब सरकार को 1250 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
पंजाब सरकार के बैकफुट पर आते ही केंद्र ने राज्य के लिए पूंजी के द्वार खोल दिए हैं। केंद्र ने पंजाब को विशेष पूंजी सहायता के तहत 1250 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यूं तो विशेष पूंजी सहायता के तहत पंजाब को 1650 करोड़ रुपये आने थे, लेकिन सर्कल पीरियड पूरा न होने की वजह से केंद्र ने 400 करोड़ रुपये रोका है, जोकि दिसंबर के अंत तक आ जाएगा।
पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखने का फैसला किया है। रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) के तहत केंद्र ने 6,767 करोड़ रुपये रोक रखे हैं। बीते दिनों वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी।