उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ से जुड़े आंकड़े सदन के पटल पर रखा। सीएम योगी ने बताया कि महाकुंभ में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने विपक्ष को महाकुंभ के दुष्प्रचार पर घेरा। सीएम योगी ने महाकुंभ के आयोजन के जुड़े विदेशी मीडिया के कवरेज की चर्चा भी विधानसभा में किए।
सीएम योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप लगातार महाकुंभ का दुष्प्रचार करते रहें। आप लोगों का ये सबसे बड़ा हथियार था। आपलोगों ने लोगों के सामने महाकुंभ को नकरत्मत्क रूप से दिखया लेकिन आपके दुष्प्रचार ने श्रद्धालुओं के आस्था को रोक नहीं पाया बल्कि उल्टा लोगों ने आपको सुनना ही बंद कर दिया।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने महाकुंभ में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये खर्च किये हैं। ये रुपये केवल महाकुंभ के लिए खर्च नहीं हुए हैं प्रयागराज के सस्टेनेबल डेवलपमेंट में इसका अहम योगदान होगा। 200 से अधिक सडकों का चौड़ीकरण हुआ है। प्रयागराज के व्यवस्थित विकास की रूप-रेखा तैयार करने में भी हम सफल हुए है।
सीएम योगी कहा कि महाकुंभ के 45 दिनों में देश-दुनिया से 66 करोड़ से ज्यादा लोग मेले में आए। महाकुंभ में आने वाले 66 करोड़ लोगों में से आधे महिला तीर्थयात्री रही होंगे, लेकिन उत्पीड़न, लूट, अपहरण या हत्या की एक भी घटना नहीं हुई। अपेक्षित संख्या से अधिक लोग महाकुंभ में आए, और जो लोग आए और पवित्र स्नान किया, वे अभिभूत महसूस कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के विदेशी मीडिया कवरेज पर चर्चा की। सीएम योगी ने अमेरिकी अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल, BBC, एक्सप्रेस ट्रिब्यून, द न्यूयोर्क टाइम्स, रायटर्स, द गार्डियन और CNN जैसे न्यूज़ कंपनी के कवरेज को विधानसभा में बताया।