प्रयागराज के सरस्वती हाई-टेक सिटी में आईआरसीटीसी रेल नीर संयंत्र स्थापित करेगा। जिसके लिए 2.5 एकड़ भूमि यूपीसीडा ने आवंटित की है। नीर संयंत्र की उत्पादन क्षमता 1 लाख लीटर प्रति दिन होगी. जिसके लिए 25 करोड़ रुपए निवेश किया जाना है। ये प्रदेश का तीसरा नीर संयंत्र होगा।

उत्तर प्रदेश में अमेठी और हापुड़ में अभी तक दो रेल नीर संयंत्र है। अब तीसरा नीर संयंत्र प्रयागराज स्थापित किया जाएगा। रेल नीर संयंत्र के संचालन से रेलवे यात्रियों को स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला पैकेज्ड पेयजल सुलभ होगा, जिससे जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी का कहना है कि यह परियोजना औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेलवे यात्रियों के लिए सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी। रेल नीर संयंत्र की स्थापना औद्योगिक निवेशकों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी और यूपी में नए निवेश को आकर्षित करेगी।

उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी पूरे भारत में कई रेल नीर पैकेज्ड पेयजल संयंत्र संचालित करता है, जिनमें से दो उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। बता दें कि रेल नीर अपने निर्धारित और रेल यात्रियों की प्यास बुझाने में निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाता है।

इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। रेल नीर संयंत्र के संचालन से रेलवे यात्रियों को स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला पैकेज्ड पेयजल सुलभ होगा, जिससे जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।