लखनऊ कमिश्नरेट , लखनऊ पुलिस लगातार नए – नए कीर्तिमान हासिल कर रही है, कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जा चुका है तथा लखनऊ के हज़रतगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने को गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव अपनी ड्यूटी के प्रति सदैव सजग एवं सक्रिय रहते हैं

उन्होंने बहुत सारे प्रभावी कार्य किए हैं साफ सुथरी छवि के रूप में जिले में उनकी पहचान है, प्रमोद कुमार यादव पूर्व की तैनातों में जनता के प्रति बहुत ही शालीनता और नम्रतापूर्ण व्यवहार रहा है तथा उन्होंने अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की है कुछ महीनो में उन्होंने कई बड़े खुलासे और अपराधियों पर लगाम लगाई है पार्क रोड में उनकी तैनाती के बाद गांजा, अफीम, हीरोइन तस्करों तथा अपराध करने वाले तत्वों पर पर लगातार वह शिकंजा कसते रहे हैं