बहराइच कलेक्ट्रेट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कैसरगंज सपा विधायक आनंद यादव को बैठक से बाहर कर दिया गया। विधायक ने इसे अपमानजनक कार्रवाई बताया और कहा कि डिप्टी सीएम अपराधी किस्म के आदमी हैं।

विधायक का बयान

आनंद यादव ने कहा कि उन्हें जिलाधिकारी द्वारा आमंत्रित किया गया था, लेकिन बैठक में आने के बाद डीएम और सीडीओ ने उन्हें जाने के लिए फोर्स किया।

“डिप्टी सीएम ने खुद कहा कि हम आपसे बाद में बात करेंगे। आप डीएम कार्यालय में बैठिए। इसके बाद मुझे बाहर भेज दिया गया। मैं कैसरगंज इलाके में बढ़ रहे वन्य जीव हमलों पर चर्चा करने आया था। इस मुद्दे को हम न्यायालय तक ले जाएंगे।”

डिप्टी सीएम का रुख

इस मामले पर पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा,

“मुझे उनके बारे में कुछ नहीं कहना है।”

बैठक में शामिल अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की गई, लेकिन सपा विधायक आनंद यादव का बाहर जाना चर्चा का विषय बन गया है।