मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में तीन पिसाई केंद्रों से 1 लाख 75 हजार रुपये के मिलावटी मसाले जब्त किए गए, जबकि एक टेंट हाउस से घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग में उपयोग हो रहे 5 सिलेंडर जब्त किए गए।
छापेमारी में टीमों को मसालों में कलर, केमिकल और चावल का चूरा मिलाते हुए पाया गया। सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं और आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
दाल बाजार में तीन पिसाई केंद्रों पर छापा, भारी मात्रा में मिलावटी मसाले बरामद
संभागीय उड़नदस्ते ने दाल बाजार क्षेत्र में स्थित तीन मसाला पिसाई केंद्रों पर कार्रवाई की। जांच में टीम को—
•मसालों में केमिकल
•हल्दी में चावल का चूरा
•रंग (लाल, हरा, पीला) की मिलावट
जैसी गंभीर अनियमितताएँ मिलीं।
छापों के दौरान जब्त सामग्री:
1. बालाजी पिसाई केंद्र — मनीष गोयल
•हल्दी व धनिया पाउडर के नमूने लिए
•125 किलो हल्दी
•125 किलो मिर्च पाउडर
•अनुमानित मूल्य: ₹50,000
2. जय बालाजी पिसाई केंद्र — दयाराम साहू
•हल्दी में चावल का चूरा मिलाते हुए पकड़ा गया
•हल्दी व मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए
3. ओमकार पिसाई केंद्र — संतोष गुप्ता
•रंगों (लाल, हरा, पीला) की मिलावट पाई गई
•500 किलो मिर्ची
•60 किलो धनिया
•200 किलो बेसन
•70 किलो हल्दी
•अनुमानित मूल्य: ₹1.25 लाख
जांच दल में अवनीश गुप्ता (दल प्रभारी), गिरीश राजौरिया, सतीश शर्मा और ब्रजेश शिरोमणी शामिल थे।
टेंट हाउस में LPG की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, 5 सिलेंडर जब्त
जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि नाका चंद्रवदनी स्थित ओफो की बगिया में स्थित वंश टेंट हाउस में घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में अवैध रूप से भरी जा रही है और ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
टीम मौके पर पहुंची और पाया कि—
•5 घरेलू गैस सिलेंडरों से
•सिफ़लर की मदद से
•गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी
संचालक पर प्रकरण दर्ज कर सिलेंडरों को पीतांबरा गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया।
जांच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया, सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सारिका कुशवाह और कुलदीप राजावत शामिल रहे।