मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने श्वेता सुमन पर गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लेने का आरोप लगाया था।

नामांकन रद्द होने के बाद श्वेता सुमन निर्वाची पदाधिकारी के चेंबर से रोती हुई बाहर निकली, जिससे राजद के समर्थकों में निराशा और शोक का माहौल बन गया।

यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच राजद के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। अब मोहनिया सीट पर राजद की स्थिति प्रभावित होने की संभावना है।