उत्तर प्रदेश के क़ानून मंत्री व कैंट विधानसभा प्रत्याशी  ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत कैंट विधानसभा की ग्रहणी व सर्विस क्लास महिलाओं द्वारा मदन प्लाज़ा स्टेशन रोड में किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन स्वाति सिंह[कैंट विधानसभा चुनाव संचालन समिति सदस्य]जी ने किया,यह जानकारी कैंट विधानसभा मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने दी।स्वागत के बाद महिलाओं की बैठक हुई जिसमें  ब्रजेश पाठक  ने महिलाओं से अपील की है की इस बार अधिक से अधिक मतदान करें,अपने आस पास व परिवार के लोगों को मतदान करने के बारे में जागरूक करें।

नम्रता पाठक ने महिलाओं से अहवाहन किया है की कमल पर बटन दबाकर मा ब्रजेश पाठक को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाएँ।

राजू व सवाती सिंह ने अपने सैयुक्त बयान में कहा की वह जनता के बीच रहने वाले इंसान हैं,और कैंट छेत्र का यह सौभाग है की उनको भारतीय जानता पार्टी की ओर से कैंट से टिकट मिला है।यदि कोई भी व्यक्ति व कार्यकर्ता उनके पास जाता है तो उसकी समस्या का निस्तारण तुरंत करने का प्रयास करते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालती मिश्रा,पुष्पा मौर्य,निधि त्रिपाठी,सरिता सिंह,रूप देवी,उमा शर्मा,कमलेश,शिवानी वैश,भाग्य लक्ष्मी,शशि पाठक,उषा गोस्वामी,शक्ति,रखी,रीना,श्वेता पांडेय,विनीता श्रीवास्तव,शिखा गोयल आदि उपस्थित थे।