बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसपी और एएसपी पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर डाग स्क्वाड सहित फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए, लेकिन हत्या किसने की और हत्या के पीछे की क्या वजह रही या अभी नहीं पता चल पाया है।

परिवार को दी मामले की जानकारी पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के सुखलाल पुरवा गांव के रहने वाले 35 साल के राजेश कुमार यादव रात में खाना खाकर खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह राजेश का शव गांव में रामखेलावन महाविद्यालय के पीछे पड़ा मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना राजेश के परिवार को दी।

पुलिस जांच में जुटी युवक के मुंह, आंख और नाक के पास खून लगा था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मौके पर डाग स्क्वाड सहित फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। हत्या किसने की और हत्या के पीछे की क्या वजह रही या अभी नहीं पता चल पाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।