पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐढे में हुई सभा में संबोधन की शुरूआत मां दुर्गा सप्तशती के पाठ से की।
उन्होने अखिलेश यादव को अपना छोटा भाई बताते हुए लोगों से समर्थन मांगा। साथ ही कहा कि ये तय है, यूपी में- खेला होबे|
ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने गौवंश के लिए कुछ नहीं किया. इनकी लापरवाही के चलते खेतों में फसल को नुकसान हो रहा है| ये सिर्फ झूठ बोलने का प्रचार करते हैं| उन्होंने कहा कि यूपी में विकास लाना चाहते हैं तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिताएं| उन्होंने एक बार फिर ‘यूपी में खेला होबे’ का नारा देते हुए जनता से कहा कि प्रदेश में विकास की जितनी बात की जाती है, उतना विकास पहले कभी नहीं हुआ|
उन्होंने कहा कि आज जो प्रदेश में जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला हो रहा है, इससे पता चलता है कि भाजपा वाले हार रहे हैं|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव और जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।