कृषि को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में कृषि क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इस निवेश का मकसद किसानों की लागत घटाना और उत्पादकता बढ़ाना है। योजना में ड्रिप सिंचाई, मशीनीकरण, कृषि तालाब, पंप जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

फडणवीस पंढरपुर कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित ‘कृषि पंढरी’ कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को विपणन योजनाओं से पहले ही काफी लाभ हो रहा है और अब सरकार उनके लिए और बेहतर अवसर सुनिश्चित करेगी।

केंद्र सरकार ग्रामीण सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय संस्थाओं में बदलने की योजना पर काम कर रही है, ताकि वे 18 प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर सकें और बाजार व किसानों के बीच एक मजबूत कड़ी बन सकें।

सीएम ने यह भी कहा कि भंडारण और कोल्ड स्टोरेज जैसी आधुनिक सुविधाएं किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य दिलाने में मदद करेंगी।