लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व मंत्री शारदा प्रताप          शुक्ल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ लखनऊ उन्नाव के बार  अध्यक्ष व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने भी भाजपा        की सदस्यता ली। शारदा प्रताप शुक्ला को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव  सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष      दयाशंकर सिंह, केनद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर तथा सरोजनीनगर से                  भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह भी मौजूद थे।